Big breaking :-देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में मलबा आने से 93 मार्ग बंद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में मलबा आने से 93 मार्ग बंद

देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में मलबा आने से 93 मार्ग बंद

बारिश के बाद प्रदेश में भारी बारिश के बाद मार्गों में जगह-जगह मलबा आने से 93 मार्ग बंद हैं। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में कुंड पुल के पास कटाव के चलते वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत, उत्तरकाशी बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जना के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलाें में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले पांच दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून के आशारोड़ी और सहस्रधारा में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। आशारोड़ी में 35.5 और सहस्रधारा में 27.5 एमएम बारिश हुई, जो प्रदेशभर में सबसे अधिक है, जबकि सबसे कम बारिश रुड़की में हुई, यहां सिर्फ 10 एमएम बारिश हुई।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top