Big breaking :-लगातार बारिश से उफान पर बह रही अलकनंदा, जलमग्न हुए घाट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-लगातार बारिश से उफान पर बह रही अलकनंदा, जलमग्न हुए घाट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

लगातार बारिश से उफान पर बह रही अलकनंदा, जलमग्न हुए घाट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया है। बह्मकपाल, गांधी घाट और बामणी गांव के नीचे अलकनंदा उफान पर बह रही है।

उच्च हिमालय क्षेत्रों में रविवार देर रात से हो रही तेज बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ब्रह्मकपाल के समीप गांधीघाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। अलकनंदा के उफान पर आने से बदरीनाथ पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बदरीनाथ धाम में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बारिश थमी। बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया। बह्मकपाल, गांधी घाट और बामणी गांव के नीचे अलकनंदा उफान पर बह रही है।

बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। तीर्थयात्रियों को भी नदी किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top