Big breaking :-अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस को बताया कमजोर, इंडिया गठबंधन को लेकर भी कही ये बात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस को बताया कमजोर, इंडिया गठबंधन को लेकर भी कही ये बात

 

अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस को बताया कमजोर, इंडिया गठबंधन को लेकर भी कही ये बात

अखिलेश यादव ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था तो कहा गया था कि जो पार्टी जहां मजबूत है हमें उसे और मजबूत करना है। दिल्ली में आप मजबूत है इसलिए हम आप के साथ हैं।

हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिल्ली में कमजोर बताया है। उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली में भाजपा का मुकाबला करने में कांग्रेस नहीं आम आदमी पार्टी मजबूत है। इसलिए हम आप को समर्थन दे रहे है। अखिलेश यादव आज हरिद्वार अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित करने और उनके पिंड दान करने पहुंचे थे।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पर सवालिया निशान लगा दिया। उन्होंने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बन रहा था तब नितीश कुमार ने सब भाजपा विरोधी दलों से बात की थी और तब यह कहा गया था कि जो क्षेत्रीय पार्टी जहां मजबूत हैं वहां इंडिया गठबंधन उसे मजबूत करेगा।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी मजबूत है इसलिए दिल्ली में समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है। जो क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा से मुकाबला कर रही है हमें उनके साथ खड़ा हों चाहिए। सवाल दिल्ली का है तो हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना ही है।

प्रयागराज कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि जब गंगा मईया बुलाएगी तो मैं वहां जरूर जाऊंगा। गंगा हर जह एक ही है। कहीं भी स्नान कर लें। मैंने भी कल हरिद्वार में ही गंगा स्नान किया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top