Big breaking :-चाचा की अस्थियां लेकर देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, आज हरिद्वार में गंगा में करेंगे प्रवाहित, मकर सक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चाचा की अस्थियां लेकर देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, आज हरिद्वार में गंगा में करेंगे प्रवाहित, मकर सक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी 

 

चाचा की अस्थियां लेकर देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, आज हरिद्वार में गंगा में करेंगे प्रवाहित, मकर सक्रांति पर गंगा में लगाई डुबकी

 

अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों को लेकर लखनऊ से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। अखिलेश यादव बुधवार को 11 बजे हरिद्वार में अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। अखिलेश व उनके परिवार के अन्य लोग लखनऊ वाली इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3:55 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे हैं।

मंगलवार रात वह हरिद्वार के एक होटल में ठहरें। बुधवार को विधि विधान के साथ वह अपने चाचा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। जिस स्थान पर मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था। उसी स्थान पर राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार में राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद अखिलेश यादव वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लखनऊ रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top