Big breaking :-AI समिट में कांग्रेस का हंगामा देशद्रोह जैसा कृत्य ! : भाजपा* - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-AI समिट में कांग्रेस का हंगामा देशद्रोह जैसा कृत्य ! : भाजपा*

 

*AI समिट में कांग्रेस का हंगामा देशद्रोह जैसा कृत्य ! : भाजपा*

*AI समिट में कांग्रेसी हंगामा, देश की छवि खराब करने की साजिश : भट्ट*

*विदेशी ताकतों की टूल किट बनी कांग्रेस की ये कोशिश, संयोग नहीं राष्ट्रविरोधी प्रयोग है : भट्ट*

देहरादून 20 फरवरी। भाजपा ने AI समिट में कांग्रेस के हंगामे की कड़े शब्दों भर्त्सना करते हुए, देश की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, ये देशद्रोही कृत्य नहीं तो क्या है, जरूरी नही इसके लिए हथियार ही उठाए जाएं। दर्जनों राष्ट्रध्यक्षों के सामने देश के अपमान की ये कोशिश बताती है कि विदेशी ताकतों की टूल किट बनी कांग्रेस की ये कोशिश, संयोग नहीं बल्कि सोचा समझा राष्ट्रविरोधी प्रयोग है।

उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में कहा, भारत आज दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम AI के क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर की तरह भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी बानगी है देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतिष्ठित वैश्विक AI समिट की मेजबानी। जो दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व को प्रदर्शित कर रहा है। विश्वास नहीं होता कि जब दुनिया के 20 देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 1000 से अधिक कंपनियों के सीईओ मौजूद हों, तब कोई भी नागरिक ऐसा शर्मनाक कृत्य कर सकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े इस अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के विघ्न डालने की कोशिश को शर्मनाक एवं अफसोसजनक बताया है। मुहब्बत की दुकान का दावा करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने फिर से गरिमा की जगह अव्यवस्था को चुना है। ये देश विरोधी मानसिकता नहीं तो क्या है, जरूरी नहीं कि इसके लिए हथियार ही उठाए जाएं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज देश की छवि खराब करने के लिए देश विरोधी ताकतों की टूल किट बन गई है। कहा, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल पर अनुचित व्यवहार और हंगामा खड़ा करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को ठेस पहुँचाने का प्रयास है। वो भी जब देश स्वयं को एक वैश्विक तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, ऐसे कृत्य केवल उन ताकतों को बल देते हैं जो भारत की प्रगति को रोकना चाहती हैं। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।

वहीं कांग्रेसी गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें ज़रूर सोचना चाहिए कि गिरते-गिरते कितना गिर गए कि आज वो व्यक्ति विरोध और देश विरुद्ध का अंतर भूल गए हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रम में कांग्रेस की कोशिश रंग में भंग डालने जैसी है। जिस तरह वहां कांग्रेसियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कपड़े उतारकर हंगामा किया, वो कांग्रेस की शेम लेस, टॉप लेस, ब्रेनलेस मानसिकता को उजागर करता है। देवभूमि के लोग भी कांग्रेस की फितरत को देख रहे हैं और आने वाले समय में देश के इस अपमान का बदला वे लोकतंत्रिक तरीके से अवश्य लेंगे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top