*चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी*
देहरादून, 28 मार्च। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी 10 से 16 अप्रैल तक असम के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे असम राज्य के प्रमुख चाय बागानों का निरीक्षण करेंगे और वहां की उन्नत चाय उत्पादन तकनीकों का अध्ययन करेंगे।
इस दौरे में कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, सल्ट विधायक महेश सिंह जीना, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष, कृषि सचिव तथ्सस चाय बोर्ड के निदेशक और अधिकारीगण भी शामिल रहेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए असम के सफल मॉडल का अध्ययन करना और उसे राज्य में लागू करने की संभावनाओं का आकलन करना है। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान असम के चाय बागानों की उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण एवं विपणन व्यवस्था के संबंध में स्थानीय चाय उत्पादकों के साथ विस्तृत बैठक की जाएगी। इसके साथ ही असम के चाय निर्यातकों से संवाद कर उत्तराखंड की चाय की गुणवत्ता में सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। उच्च गुणवत्ता की चाय तैयार करने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल असम में स्थापित आधुनिक चाय फैक्ट्रियों का भ्रमण करेगा तथा वहां की नवीनतम तकनीकों का अवलोकन करेगा।
इस दौरान फैक्ट्री स्वामियों के साथ बैठक कर उत्पादन और प्रसंस्करण में तकनीकी उन्नयन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, भ्रमण दल द्वारा असम में विकसित हो रहे टी-टूरिज्म मॉडल का भी अध्ययन किया जाएगा। इस संदर्भ में स्थानीय चाय बागान मालिकों से विचार-विमर्श कर उत्तराखंड में टी-टूरिज्म के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस दौरे से प्राप्त अनुभव राज्य में चाय उद्योग के समग्र विकास, गुणवत्ता सुधार और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





