Big breaking :-कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मोरी में शीघ्र कोल्ड स्टोरेज निर्माण के दिए निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मोरी में शीघ्र कोल्ड स्टोरेज निर्माण के दिए निर्देश

 

*कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मोरी में शीघ्र कोल्ड स्टोरेज निर्माण के दिए निर्देश*

देहरादून,  प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य एवं केन्द्र पोषित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय कार्यों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाबार्ड, एपिडा अथवा अन्य उपलब्ध योजनाओं के माध्यम से इस परियोजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि स्थानीय कृषकों को अपनी उपज के संरक्षण और विपणन में सुविधा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के किसानों के हित में कृषि एवं बागवानी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए तथा जन उपयोगी योजनाओं का निर्माण कर उन्हें प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

बैठक के दौरान औद्यानिकी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभागीय मंत्री गणेश जोशी को जानकारी दी कि राज्य में स्थापित आईटीबीपी बटालियनों के साथ एक एमओयू किया गया है, जिसके तहत सीमांत क्षेत्रों के कृषकों द्वारा उत्पादित ताजे फल एवं सब्जियों का विक्रय किया जाएगा। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में बागवानी कर रहे किसानों को स्थानीय बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर निदेशक उद्यान सुंदर लाल सेमवाल, औद्यानिकी परिषद के सीईओ नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top