Big breaking :-अफीम की खेती की गई बर्बाद, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अफीम की खेती की गई बर्बाद, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

*उत्तरकाशी* थाना धरासू क्षेत्र में करीब 133 नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया नष्ट, 12 भू-स्वामियों के विरुद्ध केस दर्ज

– ड्रग्स फ्री देवभूमि को सफल बनाने के लिये उत्तरकाशी जनपद पुलिस द्वारा “उदयन” अभियान छेड़ा हुआ है। जिसके तहत थाना धरासू क्षेत्र में पुलिस, एसओजी व प्रशासन की टीम द्वारा नशे की जड़ पर प्रहार करते हुये प्रतिबन्धित/अवैध नशे की खेती पर कार्रवाई की गयी है। बनचौरा क्षेत्र के बनाड़ी गांव के गडगुलिया व भौतांण नामक तोक मे छापेमारी की गयी

 

, इस दौरान टीम द्वारा 2.655 हेक्टेयर करीब 133 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी प्रतिबन्धित अफीम / पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण किया गया। अफीम की पैदावार करने वाले 12 भूस्वामियों के विरुद्ध थाना धरासू पर NDPS Act की धारा 8/18 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में अन्य भूस्वामियों को भी चिन्हित किया जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट – अर्पण यदुवंशी SP उत्तरकाशी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top