*थाना नेहरू कॉलोनी*
*महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दून पुलिस*
*दिल्ली से देहरादून पहुँची तीन नाबालिक सगी बहनो के परिजनों की जानकारी कर दून पुलिस ने तीनों नाबालिकों को सकुशल परिजनों के किया सुपुर्द*
*परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से देहरादून पहुँची थी तीनों नाबालिक बच्चियां*
*नाबालिक बच्चियों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा दून पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा कर किया आभार व्यक्त*
थाना नेहरू कॉलोनी को स्थानीय व्यक्तियों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रिस्पना पुल के पास तीन नाबालिक लड़कियां घूम रही हैं, जो बातचीत में घर से नाराज होकर देहरादून आने की बात बता रही है। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से महिला पुलिस कर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा गया, परंतु मौके पर उक्त बच्चियों के न मिलने पर चीता पुलिस कर्मियों के माध्यम से बच्चियों की तलाश कराई गई तो उक्त तीनों नाबालिक बच्चियां विधानसभा तिराहा के पास घूमते हुए मिली, जिन्हें महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से थाने पर लाया गया, जिनसे जानकारी करने पर उनके द्वारा स्वयं के सगी बहने होने तथा अपने परिजनों से नाराज होकर अपने घर अनाजमंडी दिल्ली से देहरादून आने की जानकारी दी गयी।
जिस पर तत्काल नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा दिल्ली सदर बाजार थाने में संपर्क कर जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त तीनों नाबालिक बच्चियों की थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज है, तत्पश्चात उक्त बच्चियों के परिजनों के संबंध में जानकारी करते हुए उनका मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया, जिनसे पुलिस द्वारा संपर्क कर तीनों बच्चियों के देहरादून में होने की जानकारी दी गई। सूचना पर बच्चियों के परिजन दिल्ली से देहरादून पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा तीनों बच्चियों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्चियों के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों द्वारा दून पुलिस द्वारा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम :-*
1- म०अ०उ०नि० नीलम पंत
2- म०कां० अनीशा भट्ट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





