Big breaking :-आखिरकार बनभूलपुरा क्षेत्र से हटाया गया कर्फ्यू देखिए आदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आखिरकार बनभूलपुरा क्षेत्र से हटाया गया कर्फ्यू देखिए आदेश

हल्द्वानी- बनभूलपुरा क्षेत्र से हटाया गया कर्फ्यू सुबह 5 बजे से बनभूलपुरा में नही रहा कर्फ्यू प्रभावी जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जारी किया आदेश 8 फरवरी को हिंसा के बाद बनभूलपुरा में लगाया गया था कर्फ़्यू।

 

 

इस कार्यालय के आदेश संख्या 1020 (03) (04)/20-न्या. सहा./2024, दिनाँक 08-02-2024 के द्वारा दिनाँक 08-02-2024 को हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत कानून एवम् शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सीआर.पी.सी. की धारा-144 के अन्तर्गत हल्द्वानी स्थित वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की उद्घोषणा की गई थी

तथा आदेश संख्या 1020 (06)/20-न्या. सहा. /2024, दिनाँक 10-02-2024 के द्वारा अन्य क्षेत्रों में शिथिलता प्रदान करते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू प्रभावी कर दिया गया था, तत्पश्चात् क्रमिक रूप से वस्तुस्थिति देखते हुए वनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू में शिथिलता प्रदान की गयी। चूंकि मेरा समाधान हो चुका है कि वर्तमान परिस्थितियों में अब वनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत कर्फ्यू (Curfew) की आवश्यकता नहीं है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top