एक महीने बाद खुले रास्ते, पहुंचे श्रद्धालु…मां यमुना के जयकारे लगाते हुए पहुंचे यमुनोत्री धाम
करीब एक माह बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हो गई है। श्रद्धालु की भी चहल-पहल नजर आने लगी है।
यमुनोत्री धाम की यात्रा को सुचारू कर दिया गया। करीब एक माह बाद रास्ते खुलने से श्रद्धालु भी मां यमुना की जयकारें लगाते हुए यमुनोत्री धाम पहुंचे। लगातार बारिश के चलते लंबे समय से मार्ग बाधित थे।
यमुनोत्री हाईवे के कई हिस्सों के बंद थे। फूलचट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालु मां यमुना के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों के चेहरों पर धाम पहुंचने की आस्था और उत्साह साफ झलक रहा था। मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डगमगाई नहीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
