Big breaking :-देहरादून में देर रात पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तडाहट से गूंजा डूंगा गांव - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून में देर रात पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़, गोलियों की तड़तडाहट से गूंजा डूंगा गांव

 

देहरादून: देहरादून में एक बार फिर से पुलिस और बदमाशों के

बीच मुठभेड़ हुई। इस बार मुठभेड़ प्रेमनगर के डूंगा में हुई। बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग की सूचना पर देहरादून एसएसपी अजय सिंह और एसपी सिटी समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत्त ढ़ाकूवाली में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ है जिसे दून हॉस्पिटल रैफर किया गया है।

आरोपी लूट मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। ढुंगा में 18 अप्रैल को लूट करने चार बदमाश पहुंचे थे। 26 अप्रैल को पुलिस ने उनमें से दो आरोपियों को अरेस्ट किया था। और फरार आरोपी मुशर्रत को आज मुठभेड़ में गोली मार दी गयी है जो घायल है। इलाज जारी है।

*सुद्दूवाला चौक पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की टीवीएस मोटरसाइकिल से भागने पर व पुलिस द्वारा पीछा करने पर ढाकुवाली रोड पर जंगल किनारे बदमाश द्वारा पुलिस पर फायर किया गया व पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है*

*बदमाश से 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है।*

*घायल बदमाश को उपचार हेतु दून चिकित्सालय रैफर किया गया है*

*बदमाश डूंगा में हुई घटना मे शामिल था*

*बदमाश शातिर अपराधी है जो विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है*

*नाम पता अभियुक्तगण :-*

*मुसर्रत उर्फ़ छोटा पुत्र अख्तर ग्राम कुंजाग्रांट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून*

*बदमाश के विरुद्ध 10 से ज्यादा अभियोग कायम*

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top