Big breaking :-महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे

 

*महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुँचाया सलाखों के पीछे*

*वसंत विहार क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण*

*01 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लगभग साढ़े 04 लाख रुपये मूल्य का माल बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जा चुका है जेल*

*घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को की किया सीज़*

*थाना बसंत विहार*

वादी श्री मदन सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय श्री श्याम सिंह निवासी लक्ष्मीपुर बसंतविहार देहरादून द्वारा थाना बसंतविहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना बसंतविहार पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसि करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 28-03-26 को मुखबिर की सूचना पर दौराने चेकिंग एक संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या UK 07 AQ 3083 अवेंजर को चाय बागान प्राथमिक विद्यालय के पास रोक कर चेक किया गया तो बाइक सवार युवक द्वारा अपना नाम विजय बताया गया संदिग्धता प्रतीत होने पर विजय की पीठ पर टंगे काले रंग के पीट्टू बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग के अंदर पीले रंग की पन्नी में ज्वेलरी बरामद हुई जिसके संबंध में पूछने पर वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वेलरी वसंत विहार क्षेत्र के एक मकान का ताला तोड़कर चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
*विजय पुत्र स्वर्गीय किशनलाल निवासी 46 डी चंद्रनगर थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 37 वर्ष*

*बरामदगी*
01 : घटना में चोरी की गई लगभग साढ़े 04 लाख रुपए मूल्य की ज्वेलरी

02: घटना में प्रयुक्त वाहन अवेंजर मोटरसाइकिल UK 07 AQ 3083

*अपराधिक इतिहास*
01: *मु0अ0 सं0: 48/26 धारा 305(A)/ 331(4)/317(2) BNS* थाना बसंतविहार

02: **मु0अ0 सं0 179 22 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट चालानी थाना नेहरू कॉलोनी*

*पुलिस टीम*
*[1] Si अशोक राठौड़ थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार*
*[2] Si मुकेश नेगी*
*[3] HC जितेंद्र*
*[4] का. हेमवती नंदन बहुगुणा*
*[5] का. शार्दुल*
*[6] का. गौरव*

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top