Big breaking :-एक्टिव हरिद्वार पुलिस ने 02 ईनामी सहित 04 को दबोचा , ₹25000 के ईनामी मेरठ उत्तर प्रदेश से धरा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एक्टिव हरिद्वार पुलिस ने 02 ईनामी सहित 04 को दबोचा , ₹25000 के ईनामी मेरठ उत्तर प्रदेश से धरा

 

एक्टिव हरिद्वार पुलिस ने 02 ईनामी सहित 04 को दबोचा

💢₹25000 के ईनामी मेरठ उत्तर प्रदेश से धरा

💢₹5000 के ईनामी को दो साथियों संग लक्सर से दबोचा

♦️केस 1-

नकली शराब प्रकरण में पुलिस की छापेमारी देख मौके से नदारद व काफ़ी समय से फरार चल रहे आरोपी आरोपी रवि पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹25,000 का ईनाम घोषित किया गया था।

आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ₹25000/- के ईनामी रवि को मुखबिर की सूचना पर कस्बा दौराला, मेरठ उ0प्र0 से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई।

●ईनामी का विवरण-
रवि पुत्र चरत सिंह निवासी ग्राम वलीदपुर थाना दौराला जिला मेरठ उ0प्र0

♦️केस 2-

नाबलिग से दुष्कर्म मामले में लगातार फरार चल रहे ₹5000/- के ईनामी तुषार एवं उसके साथियों की तलाश में जुटी कोतवाली लक्सर पुलिस ने आरोपी तुषार व उसके 02 अन्य साथी शुभम व सचिन को लक्सर क्षेत्र से दबोचा।

●पकड़े गए आरोपित-
1- तुषार पुत्र राजकुमार उर्फ भूरा निवासी नगर पालिका कार्यालय के पास लक्सर जनपद हरिद्वार (₹5000/- का ईनामी)
2- शुभम पुत्र विनोद धीमान निवासी ग्राम टण्डेडा जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 हाल ग्राम शेखपुरी लक्सर हरिद्वार
3- सचिन पुत्र तेजपाल निवासी वाल्मीकी बस्ती निकट शिव चौक बस स्टैण्ड लक्सर हरिद्वार

Uttarakhand Police Haridwar Traffic Police #वारंटी #haridwar #police #UKPoliceStrikeOnCrime

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top