Big breaking :-सीएम राहत कोष 5 हजार के चेक पर 3 हजार रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार। - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-सीएम राहत कोष 5 हजार के चेक पर 3 हजार रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

– सीएम राहत कोष 5 हजार के चेक पर 3 हजार रिश्वत मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार।

– मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत पांच हजार रुपए के चेक पर 3 हजार रुपए कमीशन मांगने वाले के मामले में पुलिस ने राजस्व विभाग के अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

 

इस मामले में राजस्व विभाग के एक अधिकारी की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने जावेद नाम के युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि आडियो की जांच की जायेगी। कमीशन मांगने वाला और जिस व्यक्ति को चेक मिलना था, इस पर भी जांच होगी। जावेद थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के जगतपुरा निवासी बताया जा रहा है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top