Big breaking :-28 दिन बाद पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस; भेजा जेल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-28 दिन बाद पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस; भेजा जेल

Almora: 28 दिन बाद पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी, लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस; भेजा जेल

अल्मोड़ा में लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस ने 28 दिन बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

 

 

अल्मोड़ा में लोगों के आक्रोश के बाद हरकत में आई पुलिस ने 28 दिन बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लमगड़ा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे बीते 21 जून को महिला अस्पताल लेकर आए। जांच में वह सात महीने की गर्भवती निकली। परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। पूछताछ में क्षेत्र के ही आरोपी मनोज सिंह का नाम सामने आया जिसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। 26 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने बीते रविवार को लमगड़ा थाने पहुंचकर धरना दिया और पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। सीओ विमल प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों से 15 दिन का समय मांगा लेकिन पुलिस को तीसरे दिन ही कामयाबी मिली। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

फोन का उपयोग न करने से आरोपी तक पहुंचना हुआ मुश्किल
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फोन का उपयोग न करने से उस तक पहुंचना मुश्किल हुआ। टीम ने जगह-जगह दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top