Big breaking :-गढ़वाल मंडल में हादसों मौत का दिन रुड़की में करेंट लगने से दो की मौत, बीते कल अलग अलग घटनाओ में 8 की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गढ़वाल मंडल में हादसों मौत का दिन रुड़की में करेंट लगने से दो की मौत, बीते कल अलग अलग घटनाओ में 8 की मौत

रुड़की में भारी बारिश के बाद बस अड्डे के पास सड़क पर करंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक पुरुष और एक महिला की जान गई है। वहीं, घटना पर मौजूद पुलिस अफसर ने करंट को बंद कर अन्य लोगों को जान बचाई। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज बस अड्डे के पास भारी बारिश के दौरान बिजली के तारों से घिरे एक खंभे के नीचे अचानक करंट फैल गया, और बस का इंतजार कर रहे एक पुरुष और एक महिला इसकी चपेट में आ गए।

जिसमें एसएसआई अभिनव शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने तत्काल बिजली कनेक्शन वाले ट्रांसफार्मर से सप्लाई को बंद कराई। इसके बाद महिला और पुरुष को देखा तो वह जमीन पर गिर गए थे। उन्होंने आसपास मौजूद गाड़ियों में तत्काल दोनों को बैठाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया।

 

 

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सरोज निवासी देहरादून कांवली रोड निवासी कलियर दर्शन के लिए आई थी। वहीं, पुरुष की पहचान प्रदीप निवासी थिथोला(रुड़की) के रूप में हुई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top