Big breaking :-हादसा…पनार नदी में डूबने से जैंती के किशोर की मौत, चार साथियों के साथ गया था नहाने - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हादसा…पनार नदी में डूबने से जैंती के किशोर की मौत, चार साथियों के साथ गया था नहाने

हादसा…पनार नदी में डूबने से जैंती के किशोर की मौत, चार साथियों के साथ गया था नहाने

चार दोस्तों के साथ एक किशोर पनार नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी के तेज भंवर में फंस गया और डूबकर उसकी जान चली गई।

स्थानीय पनार नदी में चार साथियों के संग नहाने गए किशोर की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

तहसील मुख्यालय जैंती के निकटवर्ती कुटौली निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार गांव के ही योगेश सिंह की आल्टो कार को बुक कर सोमवार को दोपहर 12 बजे नहाने के लिए स्थानीय पनार नदी के लिए रवाना हुए। पनार पुल के पास कार खड़ी कर चारों पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में नहाने उतरे। नहाने के दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। संजय काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी बचाओ-बचाओ की आवाज देकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच वहां से स्थानीय निवासी कमलेश राणा अपने घर की ओर जा रहे थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top