Big breaking :-हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

कनखल के रहने वाले अक्षत और श्रद्धा जोशी स्कूटी पर सवार होकर श्यामपुर की तरफ जा रहे थे। तिरछे पुल के पास पहुंचते ही स्कूटी एक कंटेनर की चपेट में आ गई।

नीचे गिरते ही दोनों को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को मोर्चरी भिजवाया। युवक-युवती क्षेत्र के एक कॉलेज के छात्र-छात्रा बताए गए हैं।

हादसे के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर जाम लग गया। यहां सिंगल रोड पर ही दोनों तरफ से वाहन आने से लोग फंस गए। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाते हुए जाम खुलवाया। घंटों बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कंटेनर और चालक की तलाश की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top