देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई वाहनों में लगी आग, महिला समेत दो की मौत
हरिद्वार में देर रात कई वाहनों में आग लग गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई।
देहरादून से एक धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्रक, दो कार और बस में टक्कर हो गई। इस दौरान डंपर और ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुम निवासी बिजनौर के रूप में होना बताया जा रहा है। वहीं, इस दौरान एक बच्चे की भी मौत हुई है
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया
जानकारी के मुताबिक, रायवाला से हरिद्वार की ओर जाने वाली लेन पर आगे चल रही एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रैक्टर कार से टकरा गया। इसके बाद ट्रैक्टर को भी एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि कार सवार दो लोग जिंदा जल गए हैं जिनमे एक महिला और बच्चा शामिल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





