Big breaking :-कीर्तिनगर में हादसा, पूजा के लिए आए महिला समेत दो लोग अलकनंदा में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कीर्तिनगर में हादसा, पूजा के लिए आए महिला समेत दो लोग अलकनंदा में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

कीर्तिनगर में हादसा, पूजा के लिए आए महिला समेत दो लोग अलकनंदा में डूबे, नहीं लगा कोई सुराग

पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय दो लोग अचानक डूब गए। लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के चलते वे तुरंत ही आंखों से ओझल हो गए

कीर्तिनगर के ढुंडप्रयाग घाट पर मंगलवार को पूजा के लिए आए लोगों में एक महिला और एक व्यक्ति अलकनंदा नदी में डूबने से लापता हो गए। कोतवाली कीर्तिनगर के एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि ग्राम जबरौली, पोस्ट पिनानी विकासखंड पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल से करीब 15 से अधिक लोग पूजा के लिए ढुंडप्रयाग घाट पर पहुंचे थे

पूजा के बाद अलकनंदा नदी में डुबकी लगाते समय आशा देवी (40) पत्नी गजपाल सिंह गुसाईं डूबने लगी। इस दौरान जसवंत सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह गुसाईं महिला को बचाने के लिए नदी में कूदे पर इस प्रयास में वह भी डूब गए।

आर्य ने बताया कि सूचना पर कीर्तिनगर पुलिस टीम और एसडीआरएफ श्रीनगर को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त रूप से दोनों की तलाश की गई पर अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top