Big breaking :-बाजपुर में हादसा…छोई मोड़ के पास यूनीपोल से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बाजपुर में हादसा…छोई मोड़ के पास यूनीपोल से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत

 

बाजपुर में हादसा…छोई मोड़ के पास यूनीपोल से टकराई कार, युवक की मौके पर मौत

कार सवार हरिद्वार से रुद्रपुर जा रहे थे। मृतक हरिद्वार के तेजपुर चुड़ियाला निवासी वीरेंद्र सिंह है। जबकि घायल का नाम वसीम निवासी हरिद्वार बताया गया है।

रुद्रपुर हाईवे स्थित छोई मोड़ के पास कार डिवाइडर के बीच में यूनीपोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सोमवार सुबह आठ बजे हरिद्वार से रुद्रपुर की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर छोई मोड़ के पास डिवाइडर के बीच लगे यूनीपोल से टकरा गई। कार सवार वीरेंद्र कुमार (37) निवासी चुड़ियाला तेजपुर हरिद्वार और उसका साथी वसीम अहमद निवासी रामपुर रुड़की हरिद्वार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची बाजपुर दोराहा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टर ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वसीम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वीरेंद्र कुमार खेतीबाड़ी करता था। दोनों साथी किसी कार्य से रुद्रपुर जा रहे थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top