Big breaking :- रिलायंस ज्वेलरी शो रूम डकैती मामले में फरार चल रहा 1 लाख का इनामी अरेस्ट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- रिलायंस ज्वेलरी शो रूम डकैती मामले में फरार चल रहा 1 लाख का इनामी अरेस्ट

ज्वेलरी शो रूम डकैती मामले में फरार चल रहा 1 लाख का इनामी अरेस्ट

उत्तराखंड के देहरादून स्थित शोरूम लूट कांड मामले में एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस और एसटीएफ ने फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उतराखंड के देहरादून से हुए रिलायंस शोरूम में 20 करोड़ रुपये की गोल्ड लूट कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने पकड़ा है। अपराधी हाजीपुर में अन्य साथियों के साथ बैंक लूट की साजिश रच रहे थे। तभी बिहार एसटीएफ टीम द्वारा वैशाली पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी और कार्रवाई के दौरान चार अपराधी गिरफ्तार किए गए।

बता दें कि 20 करोड़ रुपये के सोना लूट कांड मामले में फरार चल रहे अपराधी अविनाश कुमार उर्फ बॉस को पकड़ने के लिए देहरादून पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे वैशाली पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर राहत की सांस ली।

साथ पकड़े गए अन्य अपराधी धर्मेंद्र कुमार जो की समस्तीपुर ज़िले का रहने वाला है। जबकि राकेश कुमार और मयंक कुमार हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्गी कला पश्चिमी का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक कार और 2.215 किलोग्राम चरस बरामद किया है

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top