Big breaking :-मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी

देहरादून। राजधानी देहरादून के वीवीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में  सनसनीखेज वारदात सामने आई। मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस वारदात से राजपुर रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top