Big breaking :-नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत

नक्षत्र वाटिका के एक फ्लैट में लगी भीषण आग, बचने को तीसरी मंजिल से नीचे कूदा युवक, मौत

रानीपुर झाल के पास नक्षत्र वाटिका के कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण की थी घबराकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नक्षत्र वाटिका निकट रानीपुर झाल भूमानंद अस्पताल के पीछे कॉलोनी में बने तीन मंजिला भवन में आग लग गई है। आग से बचने के लिए एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जानकारी जुटाने पर पता चला कि सोनू सिंह(36) पुत्र श्यामवीर निवासी नक्षत्र वाटिका फ्लैट नंबर 57 के तीसरी मंजिल से नीचे कूदने के कारण कूल्हे, चेस्ट व शरीर के अन्य जगह की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि घायल सोनू सिंह को उपचार के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मौके पर पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top