युवक ने चाची और दो चचेरे भाइयों संग मिलकर कर दी अपने सगे भाई की हत्या, जंगल में ठिकाने लगाया शव
युवक का विवाद हो गया। इस दौरान चाची, चचेरे और सगे भाई ने मिलकर उसपर लोहे की रॉड और डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी।
वनराजियों के गांव भक्तिरवा किमखोला में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां वनराजी युवक ने चाची और दो चचेरे भाइयों के साथ मिलकर अपने सगे भाई की हत्या कर दी। चारों ने मिलकर शव को जंगल में ठिकाने भी लगा दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर के बाद पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च को कुंदन सिंह (35) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रजवार का किसी बात को लेकर अपनी चाची बसंती देवी(39) से विवाद हो गया। बसंती देवी के दोनों बेटे जनक सिंह(25), रमेश सिंह(21) के साथ ही कुंदन सिंह का सगा भाई प्रदीप सिंह(30) भी मौके पर पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा कि चाची, चचेरे और सगे भाई ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से वार कर उसकी हत्या कर दी
दूसरे दिन 23 मार्च की सुबह चारों ने मिलकर शव को जंगल में फेंक दिया। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने जौलजीबी में घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद पुलिस ने जंगल में खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद भी उसका शव मिल गया इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। टीम ने चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
थाना प्रभारी जौलजीबी प्रदीप कुमार ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक आए दिन परिजनों के साथ झगड़ा करता था। इसी के चलते सगे भाई ने भी चाची और चचेरे भाइयों का साथ दिया।
मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। सीओ केएस रावत ने कहा कि मृतक का पिथौरागढ़ स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





