Big breaking :-चारा लेने जंगल गई महिला को उठा ले गया तेंदुआ, नहीं लगा कोई सुराग, साथी ने भागकर बचाई जान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारा लेने जंगल गई महिला को उठा ले गया तेंदुआ, नहीं लगा कोई सुराग, साथी ने भागकर बचाई जान

चारा लेने जंगल गई महिला को उठा ले गया तेंदुआ, नहीं लगा कोई सुराग, साथी ने भागकर बचाई जान

नैनीताल में नौकुचियाताल की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार की शाम मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला को तेंदुआ उठाकर ले गया। वहीं, दूसरी महिला ने भागकर जान बचाई और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी वन कर्मियों के साथ घटना स्थल को रवाना हुए। लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस दौरान जंगल से दराती, खून के धब्बे और बाल मिले हैं।

 

जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे लीला देवी (50) स्व नरोत्तम आर्य एक अन्य महिला के साथ जंगल जा रही थी। इस दौरान अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि महिला को तेंदुआ नहीं बाघ ले गया है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला को तेंदुआ ले गया या बाघ ले गया है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी नौकुचियाताल, चनौती और सिलौटी में तीन बाघ एक साथ देखे जा चुके हैं। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौकै पर टीम गई है। महिला लापता है। फिलहाल तेंदुए के महिला को उठाने का संदेह लग रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top