Big breaking :-शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर। - News Height
NAINITAL NEWS

Big breaking :-शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर।

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर।

हल्द्वानी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष श्री अशोक जोशी के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोकाकुल है। कई वर्षों से शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहे अशोक जोशी वर्तमान में जनपद नैनीताल के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष थे।

 

 

उक्त जानकारी देते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी.एन.भट्ट ने बताया के श्री अशोक जोशी पिछले लगभग एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। उनका चंडीगढ़ पी.जी.आई. से लगातार उपचार चल रहा था। श्री अशोक जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया।

 

 

इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में सैकड़ों शिक्षकों ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने श्री अशोक जोशी के निधन को शिक्षक समुदाय के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। शोकसभा में मुख्य रूप से शिक्षक नेता मोहन सिंह बिष्ट, ठाकुर दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, विपिन आर्या, मतलूब हुसैन, हरीश पाठक, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक विपिन पान्डे, शम्भू दत्त थुवाल, योगेश्वर पाण्डेय, हरीश पुनेठा, हरीश बिष्ट, महेश कपिल आदि शामिल रहे। शोकसभा का संचालन पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी. एन. भट्ट ने किया।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top