Big breaking :-साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल, प्लास्टिक मुक्त गंगा का दिया संदेश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल, प्लास्टिक मुक्त गंगा का दिया संदेश

 

साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल, प्लास्टिक मुक्त गंगा का दिया संदेश

यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा।

उत्तरकाशी में उजेली से अतुल्य गंगा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश लेकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल आज साइकिल से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। दल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एवरेस्ट विजेता विष्णु सेमवाल ने बताया कि यह दल 11 दिन में साइकिल से देवप्रयाग, ऋषिकेश, नरोरा, कानपुर होते हुए 1150 किमी की दूरी तय करगा।

 

यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा। इस दल में लेफ्टिनेंट कर्नल हेम लुहमी, राजीव रावत, गोपाल शर्मा, कौशक शर्मा, आनंद शर्मा, राजेंद्र धामी, आनंद स्वरूप, मनोज केशवर शामिल हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top