Big breaking :-दून अस्पताल में उपनल और टीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल, अब हुई ये व्यवस्था - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दून अस्पताल में उपनल और टीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल, अब हुई ये व्यवस्था

*दून अस्पताल में उपनल और टीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल*

– राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में उपनल और टीडीएस के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से अस्पताल प्रशासन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि अपने वेतन की वृद्धि और सहकर्मियों की नियुक्ति की मांग पर उपनल और टीडीएस कर्मचारियों हड़ताल पर हैं जिसके बाद अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में पंजीकरण और बिलिंग काउंटर पर धीमी गति से कार्य होने की वजह से

 

 

 

लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है। इस बात को लेकर दून अस्पताल के एम.एस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हड़ताल को देखते हुए दूसरे पटल पर काम करने वाले कर्मचारियों को फौरन बिलिंग और पंजीकरण काउंटर पर तैनात कर दिया है।

 

 

 

साथ ही उन्होंने उपनल और टीडीएस कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में इमरजेंसी की स्तिथि कभी भी बन जाती है और यहां हर मरीज़ दुखी अवस्था में आता है तो कर्मचारी अपने काम का ध्यान रखते हुए हड़ताल में भाग लें।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top