Big breaking :-बांसवाड़ा में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला, साथियों संग खेलते हुए चली गई थी जंगल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बांसवाड़ा में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला, साथियों संग खेलते हुए चली गई थी जंगल

 

बांसवाड़ा में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला, साथियों संग खेलते हुए चली गई थी जंगल

पुलिस को सूचना मिली कि बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। बच्ची जंगल में साथियों के साथ खेलते हुए चली गई थी।

 

 

 

बालावाला क्षेत्र में बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बच्ची खेलते हुए साथियों के साथ जंगल में चली गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोग बेहद घबराए हुए हैं। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भगवानदास चौक बालावाला के रहने वाले विवेक अग्रवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि बांसवाड़ा के जंगल में सात साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार डाला है। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां पहले से ही वन विभाग की टीम मौजूद थी। बच्ची की पहचान सोनम पुत्री लोचन ऋषि देव निवासी सहरसा, बिहार के रूप में हुई है। जानकारी करने पर पता चला कि यह बच्ची पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ बस्ती में खेल रही थी।

इसी बीच बच्चे खेल-खेल में जंगल के भीतर चले गए। वहां सोनम को हाथी ने पकड़ लिया और अपनी सूंड में उठा लिया। यह देखकर बाकी बच्चे वहां से भाग निकले और इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। लोगों ने वहां शोर मचाकर हाथी को भगाया और वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। वन विभाग ने हाथी को दूर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top