Big breaking :-SSP देहरादून पुलिस कार्यालय भवन का लिया जायज़ा,कार्यालय में शाखाओं में आमजन की सुविधा हेतु कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-SSP देहरादून पुलिस कार्यालय भवन का लिया जायज़ा,कार्यालय में शाखाओं में आमजन की सुविधा हेतु कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

 

*आमजन की सुविधाओं के मद्देनज़र पुलिस कार्यालय स्थित कुछ महत्वपूर्ण शाखाओं को भूतल पर स्थानांतरित करने के SSP देहरादून ने दिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश*

*आम जनमानस की सुविधा हेतु तथा किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु “हेल्प डेस्क” स्थापित करने के दिये निर्देश*

*पुलिस कार्यालय भवन का लिया जायज़ा,कार्यालय में शाखाओं में आमजन की सुविधा हेतु कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण*

आज दिनांक 21/12/23 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय के भवन तथा मरम्मत योग्य भवनों का मरम्मत कराने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये, साथ ही SSP द्वारा पुलिस कार्यालय के भूतल पर साफ़ सफ़ाई को लेकर लगायी कड़ी फटकार।

बुजुर्गों/ सीनियर सिटीज़नों की सुविधा के लिए SSP देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय के कुछ महत्वपूर्ण शाखाओं को भूतल पर स्थानांतरित करने के भी दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिससे की शिकायतकर्ता / बुजुर्ग व्यक्तियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्प डेस्क के गठन के दिये निर्देश।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top