Big breaking :-यहां एक पिकअप वाहन पुराली जिसमे भरी थी, में आग लग गई है। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां एक पिकअप वाहन पुराली जिसमे भरी थी, में आग लग गई है।

 

*थाना कालसी*

आज दिनांक 30/10/2025 को चौकी सहिया को सूचना प्राप्त हुई की जजरेट से 01 किलोमीटर आगे सहिया की तरफ एक पिकअप वाहन UK04CB-0265, जिसमें पुराली भरी हुई थी, में आग लग गई है।

 

 

सूचना पर चौकी सहिया से पुलिस फोर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना किया गया तथा फायर सर्विस डाक पत्थर को भी मौके पर आने हेतु बताया गया। वाहन में दो लोग संजू पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम मलोग थाना कालसी तथा राहुल पुत्र बज्जू ग्राम जीसऊ थाना कालसी सवार थे, फायर सर्विस की सहायता से मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। घटना के संबंध में जानकारी करने ज्ञात हुआ कि कार सवार व्यक्ति विकास नगर से पुराली भरकर अपने गांव जा रहे थे, इस दौरान अचानक पुराली में आग लग गई। घटना में वाहन लगभग पूर्ण रूप से जल गया है, घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top