Big breaking :-यहाँ खाई में गिर गया व्यक्ति, SDRF ने बचाई जान - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ खाई में गिर गया व्यक्ति, SDRF ने बचाई जान

 

*जनपद पौड़ी गढ़वाल – कोटद्वार में खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू*

आज दिनाँक 29 नवंबर प्रातः लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल व्यक्ति का विवरण:-
सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top