Big breaking :-देहरादून के कनक चौक पर बनेगा जनरल बिपिन रावत का स्मारक , सैनिक कल्याण मंत्री ने भूमि का किया चयन, 3 महीने के भीतर स्मारक को तैयार करने के निर्देश - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के कनक चौक पर बनेगा जनरल बिपिन रावत का स्मारक , सैनिक कल्याण मंत्री ने भूमि का किया चयन, 3 महीने के भीतर स्मारक को तैयार करने के निर्देश

 

*देहरादून के कनक चौक पर बनेगा जनरल बिपिन रावत का स्मारक : सैनिक कल्याण मंत्री *

*सैनिक कल्याण मंत्री ने भूमि का किया चयन, 3 महीने के भीतर स्मारक को तैयार करने के निर्देश।*

देहरादून,। देहरादून के कनक चौक पर शीघ्र ही देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जायेगा, स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट लंबी होगी।
शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया।

 

मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के प्रत्येक युवा के लिए जनरल रावत एक प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आज भूमि का चयन किया गया है और 16 मार्च जब उनकी जयंती होगी, ठीक उसी दिन हम इस स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम शिव कुमार बरनवाल, तहसीलदार सोहन रागढ़, एमडीडीए के एसई एचसीएस राणा, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top