Big breaking :-प्रतापनगर के राजमहल में अचानक लगी भीषण आग, विकराल लपटें देख मची उफरा-तफरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रतापनगर के राजमहल में अचानक लगी भीषण आग, विकराल लपटें देख मची उफरा-तफरी

प्रतापनगर के राजमहल में अचानक लगी भीषण आग, विकराल लपटें देख मची उफरा-तफरी

सुबह राजमहल से धुएं का गुबार निकलता दिखा। जैसे ही आस-पास के लाेग वहां पहुंचे। तब तक एक कमरा पूरा तरह से जल चुका था।

उत्तराखंड के टिहरी जिले में प्रतापनगर के राजमहल में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि घंटों बाद काबू पाया जा सका। इस दाैरान राजमहल का एक कमरा पूरी तरह से जलकर राख हाे गया, जबकि अन्य महल में आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे राजमहल से धुएं का गुबार निकलता दिखा। जैसे ही आस-पास के लाेग वहां पहुंचे। तब तक आग एक कमरे काे अपने आगाेश में ले चुकी थी। आनन-फानन में तहसीलदार प्रतापनगर चंद्रमाेहन आर्य ,थाना अध्यक्ष लंबगांव शांति प्रसाद चमाेली अपनी टीम के साथ राजमहल पहुंचे और आग काे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि काबू पाना मुश्किल हाे गया था। शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका।

विगत तीन वर्ष पहले लाेनिवि के अधीन हाे चुके राजमहल मे अचानक लगी आग के संबंध में लाेनिवि के सहायक अधिक्षण अभियंता सतीश भट्ट ने बताया कि राजमहल में किसी प्रकार के विद्युत संबंधी उपकरण भी नहीं थे, जिससे आग लगती। आग लगने के कारणो ंकी जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top