Big breaking :-पूर्व कर्मचारी नेता एवं सैन्य अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी, भाजपा में शामिल! - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व कर्मचारी नेता एवं सैन्य अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी, भाजपा में शामिल!

 

*पूर्व कर्मचारी नेता एवं सैन्य अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी, भाजपा में शामिल!*

देहरादून 16 मार्च। भाजपा सदस्यता अभियान के क्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों एवं सरकारी कर्मचारियों समेत विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की है।

प्रदेश मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार और विधायक श्री फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट विधानसभा, पिथौरागढ़ सभी लोगों को फूलमाला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर श्री परिहार ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की रीति नीति और वैचारिक प्रतिबद्धता की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। यही वजह है कि प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखंड को विकसित बनाने के मिशन में अपना सहयोग करना चाहता है। इसके निमित ही, आप सब यहां आए और आगे हम सबको मिलकर संगठन और सरकार के कामों का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करना है।

इस मौके पर सेवानिवृत्ति अनुसचिव एवं प्रांतीय अध्यक्ष उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन श्री करम राम के नेतृत्व में श्री शंकर राम लोहिया सेवानिवृत अधिशासी अभियंता, श्री अरविंद कुमार पूर्व सैन्य अधिकारी, श्री भीमराव टम्टा सेवानिवृत अपर सचिव, श्री मदन राम पूर्व संयुक्त सचिव, सूबेदार महिपाल सिंह, श्री संतोष कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य, श्री प्रवीण राम कोहली पूर्व कर्मचारी, श्री संतोष कुमार कोहली सेवानिवृत अध्यापक, श्री सुरेश राम टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दशरथ कुमार, सेवानिवृत्ति इंस्पेक्टर आइटीबीपी, रमेश राम पूर्व सैनिक, श्री दिनेश राम पूर्व सैन्य अधिकारी, श्री मान सिंह रावत पूर्व सैनिक शामिल रहे।

इसी तरह कांग्रेस पार्टी से आने वालों में श्री भैरव राम कोहली, श्री नवीन कोली, श्री शंकर राम, श्री भुवन कुमार, श्री हरीश प्रसाद कोहली, श्रीमती यशोदा लोहिया, श्री राम, श्री भुवन प्रसाद, श्रीमती दीपा लापड, अरमान कोहली, दीपक कोहली ने भी पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास जताया।

इस दौरान पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका वोहरा, दिनेश आर्य, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लोहानी, राजेंद्र प्रसाद, सौरभ कुमार भी उपस्थित रहे।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top