Big breaking :-हिमाचल एवं उत्तराखण्ड सीमा के क्वानू में HRTC की एक बस खाई गिरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हिमाचल एवं उत्तराखण्ड सीमा के क्वानू में HRTC की एक बस खाई गिरी

हिमाचल एवं उत्तराखण्ड सीमा के क्वानू में HRTC की एक बस खाई गिरी

बस में सवार थे लगभग 34 यात्री, 3 लोगों के हादसे में मरने की सूचना, अन्य सभी घायल

अन्य वाहन को पास देते वक्त अनियंत्रित हुई थी बस, सड़क का किनारा कमज़ोर होने के कारण नहीं बना संतुलन

स्थानीय लोगों द्वारा चलाया गया राहत बचाव कार्य, घायलों को खाई से निकाला जा रहा बाहर

डाकपत्थर, चकराता, त्यूनी एवं मोरी से SDRF की टीमें घटना स्थल के लिये रवाना

बस का नंबर HP66 A 2588 नेरवा डिपो बताया जा रहा है जिसमें चालक दिनेश शर्मा एवं परिचालक जगदीश चंद तैनात थे

उत्तराखण्ड चकराता के क्वानू में हुआ ये दर्दनाक हादसा, दोनों ही प्रदेशों के संबंधित अधिकारी मौके के लिये रवाना

नेरवा से कालसी विकासनगर होते हुए पोंटा जा रही थी बस
06-07 गंभीर घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया। 03 लोगों (02 महिला, 01 पुरुष) की मौके पर मृत्यु।
यह बस हिमाचल रोडवेज की है जो नेरवा से यात्रियों को लेकर पौंटा जा रही थी।

 

*मीनस मार्ग पर क़वानु के पास हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन*

आज दिनांक 03 फरवरी 2026 को हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी, कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top