Big breaking :-कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचा पाकिस्तान के 81 जायरीनों का जत्था, उर्स में होंगे शामिल - News Height
Haridwar /Roorkee News

Big breaking :-कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचा पाकिस्तान के 81 जायरीनों का जत्था, उर्स में होंगे शामिल

कड़ी सुरक्षा के बीच पिरान कलियर पहुंचा पाकिस्तान के 81 जायरीनों का जत्था, उर्स में होंगे शामिल

जायरीन 19 सितंबर को अपने वतन के लिए रवाना होंगे। इस बार पाकिस्तानी जत्थे में ग्रुप लीडर के रूप में सय्यद फहद इफ्तेखार है, जबकि डिप्टी लीडर मोहम्मद खालिद हैं।

पिरान कलियर में आयोजित हजरत मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर साहब के 756 वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 81 जायरीनों का एक जत्था भारत पहुंचा है। जत्था रविवार सुबह लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की स्टेशन पहुंचा। यहां से जायरीनो को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से कलियर ले जाया गया। जायरीनों को वहां साबिर गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

पाकिस्तानी जायरीन उर्स की सभी प्रमुख रस्मों में शामिल होंगे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि 81 पाकिस्तानी जायरीनों कि साळा साथ दो दूतावास के अधिकारी भी शामिल हैं।

बताया कि जायरीन 19 सितंबर को अपने वतन के लिए रवाना होंगे। इस बार पाकिस्तानी जत्थे में ग्रुप लीडर के रूप में सय्यद फहद इफ्तेखार है, जबकि डिप्टी लीडर मोहम्मद खालिद हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top