Big breaking :-टैक्सी स्टैंड में खड़े लोडर में लगी आग, भीतर सोई युवती की जलकर मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-टैक्सी स्टैंड में खड़े लोडर में लगी आग, भीतर सोई युवती की जलकर मौत

 

*कोतवाली विकासनगर*

दिनांक 05-06/04/2024 की देर रात्रि कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई की टैक्सी स्टैंड विकासनगर पर एक छोटा हाथी, जो काफी समय से वहाँ खराब स्थिति में खडा़ था, में आग लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो वाहन संख्या UK07CA7769 में आग लगी थी, पुलिस द्वारा आसपास खडी़ गाडियों को मौके से हटवाते हुए आग को बुझाया गया। आग बुझाने के उपरांत वाहन को चैक किया तो वाहन के केबिन में जले कपडो़ के नीचे कुछ उभरी चीज होने का आभास हुआ,

 

 

 

 

जिसे चैक करने पर मौके से जली अवस्था में एक शव बरामद हुआ। मौके पर शव की पहचान करने पर उक्त शव शबाना उर्फ पिंकी पत्नि शमशाद पुत्री खालिद निवासी सरयू मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल का होना ज्ञात हुआ, मृतका के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि मृतका घुमंतु प्रवर्ति की थी तथा नशे की आदी थी।

 

 

 

मृतका द्वारा अपना घर बार छोड़ रखा था तथा लोगो से मांग कर अपना गुजारा करती थी, जो उक्त वाहन में ही रहती थी। मृतिका के शव को मौके से निकालकर मोर्चरी में रखावाया गया है। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृतका का परिवार हरबर्टपुर में किराए पर रहता है। वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top