Big breaking :-तपोवन बाजार में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-तपोवन बाजार में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने

तपोवन बाजार में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने,

मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवती ने नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया।

तपोवन बाजार में देर रात एक युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती इधर-उधर भागती और शोर मचाती हुई नजर आ रही है। उसके साथी और पुलिसकर्मी उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गई।

थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह वीडियो 10 नवंबर देररात तपोवन बाजार का है। मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवाओं ने देर शाम शराब का सेवन कर लिया, उसमें एक युवती भी शामिल थी। युवती नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से एक पर्यटक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top