Big breaking :-हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग संत द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग संत द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है

 

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग संत द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है।

बंगाली हॉस्पिटल के सामने स्थित इस अपार्टमेंट में पिछले छह महीने से किराए पर रह रहे संत सुरेश्वरानंद का शव उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया गया।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से कमरे का दरवाजा बंद था, जिससे आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत कनखल पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो संत का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जुट गई है ।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top