Big breaking :-एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में कार चालक दिल्ली में सीबीआई में तैनात सिपाही की मौत हो गई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में कार चालक दिल्ली में सीबीआई में तैनात सिपाही की मौत हो गई

एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में कार चालक दिल्ली में सीबीआई में तैनात सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने कार को खाई से निकलवाकर हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।

भगवानपुर पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार छुटमलपुर से देहरादून की ओर जा रही थी। जैसे ही कार हाईवे पर गांव अलावलपुर के सामने पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में सवार व्यक्ति को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान अमित रावत निवासी राजपुर रोड, देहरादून के रूप में हुई है। वह दिल्ली में सीबीआई में सिपाही के पद पर तैनात थे। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top