Big breaking :-उत्तराखण्ड की सियासत में कल बड़ा उलटफेर संभव, ये नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखण्ड की सियासत में कल बड़ा उलटफेर संभव, ये नेता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

उत्तराखण्ड की सियासत में कल बड़ा उलटफेर संभव!

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की राजनीति में कल एक बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि कई प्रभावशाली नेता जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।बताया जा रहा है कि राजकुमार ठुकराल (रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक), भीमलाल आर्य (घनसाली से पूर्व भाजपा विधायक), नारायण पाल (सितारगंज से पूर्व विधायक) और गौरव गोयल (पूर्व मेयर रुड़की) कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ये ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी।

इसके साथ ही लाखन सिंह नेगी (भीमताल से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य), अनुज गुप्ता (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मसूरी) और यशपाल राणा (रुड़की) के नाम भी इस संभावित सियासी घटनाक्रम में सामने आ रहे हैं।

माना जा रहा है कि ये सभी नेता जल्द कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्रों में मजबूत जनाधार है। ऐसे में यदि यह घटनाक्रम सच होता है तो उत्तराखण्ड की राजनीति में कुछ सीटों पर नए समीकरण और हलचल पैदा होना तय माना जा रहा है।

क्या सच में बदलेगा सियासी पाला, या आख़िरी वक्त में होगा कोई नया मोड़…? अब सबकी नज़रें कल के संभावित घटनाक्रम पर टिकी हैं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top