Big breaking :-चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई। इस संबंद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है।

 

चारधाम यात्रा में भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार अब यात्रा मार्गों की धारण क्षमता का भी आकलन करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए थे।

 

 

कहा, जिन धार्मिक और पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ रही है, वहां पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए शटल सेवा शुरू की जाए। 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस पर बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। नैनीताल जिले में आने वाले यात्रियों की बहुत बड़ी संख्या कैंची धाम का रुख कर रही है, इसलिए भवाली से कैंचीधाम के लिए शटल बस सेवा शुरू की जाए।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top