UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सीएम धामी की बड़ी पहल, यहाँ से खरीदे दीपावली के दिए, वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश, UPI से किया पेमेंट

:-दीपावली का समय है ऐसे मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के चकराता रोड पहुचे जहाँ उन्होंने दीपावली मे दिए, लक्ष्मी गणेश मूर्ति की खरीदारी कर वोकल फॉर लोकल का सन्देश दिया इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सब कहा कि आप लोकल दुकानों से सामान खरीदे ताकि उनकी भी मदद हो सके

 

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  डिजिटल इंडिया का भी संदेश दिया मुख्यमंत्री ने यूपीआई के माध्यम से खरीदे सामान की डिजिटल पेमेंट भी की

*मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, कुम्हारों से की मुलाकात।*

*मुख्यमंत्री ने मिट्टी के दिये क्रय कर किया डिजिटल माध्यम से भुगतान।*

*भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देशः मुख्यमंत्री*

*‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात कर स्थानीय उत्पादों के क्रय की भी की अपील।*

*दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कुम्हार मंडी क्षेत्र का भ्रमण कर दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये व अन्य सामान तैयार करने वाले कुम्हारों से मिले तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी मिट्टी के दिये क्रय कर सभी से मिट्टी के दिये क्रय करने तथा दीपावली पर मिट्टी के दिये जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दिये दीपावली के पर्व को पावनता प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के घरों में दीपावली पर जलने वाले दिये कुम्हारों की खुशहाली तथा आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने क्रय किये गये दियों का डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हुए, उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन देश में तेजी से बढ़ा है। भारत दुनिया में सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वाला देश है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटलाईजेशन के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। कुछ वर्षों में यूपीआई तेजी से हमारी अर्थव्यवस्था और आदतों का हिस्सा बन गया है। यह डिजिटल भारत की नींव है, यह अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं इससे हमारे पारम्परिक उत्पादों को भी पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लोग यदि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर ध्यान दे तो हमारा देश भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा तथा स्थानीय उत्पादकों का बनोबल भी बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करने के साथ हम सबके जीवन में धन, ऐश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये, इसकी भी उन्होंने कामना की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top