Big breaking :-हरिद्वार में यहाँ हुआ बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने कुचला बारातियों को, 1 की मौत 31 घायल देखिए VIDEO - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार में यहाँ हुआ बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने कुचला बारातियों को, 1 की मौत 31 घायल देखिए VIDEO

 

बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शादी का माहौल उस समय मातम में तब्दील हो गया जब एक स्कार्पियो कार सवार ने बारातियों को टक्कर मारते हुए जहाँ एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए।

 

 

 

हादसे के बाद बारातियों ने कार चालक को पकड़कर जमकर धुना कार चालक भारतीय किसान यूनियन का नेता बताया जा रहा है सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही चार बारातियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

– हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलड़ा से आई एक बारात गेट पर ही पहुंची थी जहां पूरी बारात का स्वागत सत्कार की तैयारी चल रही थी लोग गानों की धुन पर मदमस्त होकर नाच रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद की ओर से तेज गति से आती धनोरी को जा रही स्कार्पियो कार ने सड़क किनारे नाच रहे बारातियों पर कार चढ़ा दी ऐसा नहीं कि कार एक या दो बार आती को टक्कर मार रुक गई कार इतनी रफ्तार में थी कि उसने बैंड वाले और बारातियों को बुरी तरह से रौंद दिया इस दुर्घटना में एक बैंड वाले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 बारातियों को गंभीर चोटें आई हैं।

 

 

कुछ दूर जाकर रुकी स्कॉर्पियो कार को लोगों ने घेर लिया और चालक और उसमें सवार लोगों के साथ जमकर मारपीट की बताया जा रहा है कि स्कार्पियो चालक सहारनपुर जिले के भारतीय किसान यूनियन का सचिव है। स्कॉर्पियो गाड़ी बिजनौर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस सहारनपुर लौट रही थी लेकिन बहादराबाद थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना घटित हो गई स्कॉर्पियो गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिन्होंने शराब पी हुई थी। वहीं पुलिस ने कार सवार युवकों को हिरासत में लेकर जिनका मेला अस्पताल में इलाज चल रहा है वही पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top