Big breaking :-चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमीं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमीं

चकराता: लोखंडी में फंसे 80 पर्यटक सकुशल निकले बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट बर्फ थी जमीं

बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। जिससे यहां लोखंडी में पर्यटक फंस गए थे।

शुक्रवार को लोखंडी घूमने गए करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान व रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे

शुक्रवार को क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। इसके चलते कोटीकनासर से चकराता तक लगभग 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था, जिससे पर्यटक रास्ते में फंस गए।

सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को खोल दिया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top