Big breaking :-71 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, आज अमित शाह करेंगे शिलान्यास - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-71 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, आज अमित शाह करेंगे शिलान्यास

71 करोड़ से बनेगा प्रदेश का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, आज अमित शाह करेंगे शिलान्यास

प्रदेश में अभी तक होम्योपैथिक शिक्षा के लिए कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। जिससे युवाओं को होम्योपैथिक की शिक्षा लेने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है

 

उत्तराखंड में 71 करोड़ की लागत से पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

प्रदेश में अभी तक होम्योपैथिक शिक्षा के लिए कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। जिससे युवाओं को होम्योपैथिक की शिक्षा लेने के लिए बाहरी राज्यों में जाना पड़ता है। कॉलेज का निर्माण केंद्र व राज्य सरकार के वित्तीय सहयोग से किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। देहरादून में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के समीप ही होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।

 

शनिवार को रुद्रपुर में होने वाले निवेश उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश सरकार ने तीन साल के भीतर इस मेडिकल कॉलेज को तैयार करने का लक्ष्य रखा है। सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेज के बनने से उत्तराखंड समेत सीमावर्ती राज्यों के युवाओं को शिक्षा ग्रहण की सुविधा मिलेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top