Big breaking :-देहरादून के बालावाला में हाथी ने 7 साल की बच्ची को कुचलकर मार डाला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून के बालावाला में हाथी ने 7 साल की बच्ची को कुचलकर मार डाला

*थाना रायपुर*

आज दिनांक 02.08.2024 को श्री विवेक उनियाल, निवासी भगवान दास चौक बालावाला ने जरिए टेलीफोन सूचना दी कि बांसवाड़ा जंगल में 7 साल की बच्ची को हाथी ने कुचलकर मार दिया है।

 

 

सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा एवं घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बांसवाड़ा जंगल के किनारे किराए पर रहने वाले श्री लोचन ऋषि देव पुत्र धोरण ऋषि देव, निवासी ग्राम बस्ती जिला सारासा बिहार की पुत्री उम्र लगभग 7 वर्ष, परिवार के ही अन्य बच्चों के साथ दोपहर में जंगल चली गई थी, जहां पर हाथी ने उसे कुचलकर मार दिया है।
मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद थी, मृतका के शव की पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top